रायपुर। रूद्र सेना छत्तीसगढ़ ने संगठन को मजबूत बनाने और प्रदेशभर में विस्तार करने के उद्देश्य से नई प्रदेश स्तरीय टीम की घोषणा की है। संगठन ने विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।जारी सूची के अनुसार रायपुर के विपिन प्रसाद तिवारी और रितेश चंद्रवंशी सहित अंबिकापुर के अतुल शर्मा, जगदलपुर के नवीन सिंह भदौरिया और बलौदाबाजार के राजीव अवस्थी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है
कांकेर के गणेश तिवारी को प्रदेश महामंत्री एवं संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं बिलासपुर के उत्कर्ष सिंह गरेवाल को युवा एवं छात्र संगठन गठन का प्रभारी बनाया गया है। महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी बबीता ताम्रकार को सौंपी गई है।संगठन ने प्रदेश मंत्री और कार्यकारिणी सदस्यों की भी नियुक्ति की है। नई टीम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों और समाज के अलग-अलग वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि रूद्र सेना समाज सेवा, संस्कृति संरक्षण और जनजागरण के लिए कार्य करती रहेगी। उन्होंने कहा कि नई टीम संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाएगी।संगठन ने आने वाले समय में सदस्यता अभियान, युवा सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम, सामाजिक जागरूकता अभियान और धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों को प्रदेशभर में संचालित करने की योजना बनाई है।