Homeछत्तीसगढ़चना, अरहर और सरसों की सुचारु खरीदी से किसानों में खुशी की...

चना, अरहर और सरसों की सुचारु खरीदी से किसानों में खुशी की लहर

सोमनी। सोमनी सोसाइटी में रबी फसलों की खरीदी इन दिनों सुचारु रूप से जारी है। सोसाइटी में चना, अरहर (तुअर) और सरसों की बंपर आवक हो रही है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलने से क्षेत्र के किसानों में खुशी का माहौल है।

बी. के. शर्मा के मार्गदर्शन में खरीदी व्यवस्था को बेहतर और पारदर्शी बनाया गया है। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए तौल व्यवस्था तेज की गई है तथा भुगतान प्रक्रिया भी समय पर पूरी की जा रही है।

सोसाइटी में सरकारी समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीदी की जा रही है। खरीदी के बाद किसानों को भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया जा रहा है, जिससे किसानों को राहत मिल रही है।

खरीदी केंद्र में किसानों के लिए पीने के पानी, बैठने और छाया की व्यवस्था भी की गई है। किसानों ने व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए बी. के. शर्मा एवं सोसाइटी प्रबंधन का आभार व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Updates

Recent Comments