रायपुर। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 में कर्नाटक के सिद्दी समुदाय के पहलवानों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुश्ती में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। इस प्रतियोगिता में सिद्दी समुदाय के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीतकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
कर्नाटक से कुल 9 पहलवानों ने भाग लिया था, जिनमें से 4 सिद्दी समुदाय के थे। इन चार में से मनीषा जुआवा सिद्दी, रोहन एम. डोड़ामणि और प्रिंसिता सिद्दी ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि शालिना सेयर सिद्दी को रजत पदक मिला।
इन खिलाड़ियों की सफलता उनके मेहनत और संघर्ष को दर्शाती है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कुश्ती में शानदार प्रदर्शन किया और यह दिखाया कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती।
कोच ममता ने बताया कि सिद्दी समुदाय के युवाओं में अब कुश्ती के प्रति रुचि बढ़ रही है और वे लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार और खेल संस्थाओं द्वारा मिल रहे प्रशिक्षण और अवसरों का भी उन्हें लाभ मिल रहा है।
इस प्रदर्शन के बाद सिद्दी समुदाय अब कुश्ती के क्षेत्र में एक उभरती ताकत के रूप में देखा जा रहा है। यह सफलता आने वाले समय में और खिलाड़ियों को प्रेरित