रायपुर। डॉ. अंबेडकर जयंती क्रिकेट लीग में खेले गए मुकाबलों में भीम लायंस रोटरी नगर और बाबा साहेब 11 ने शानदार जीत दर्ज की। पहले मैच में भीम लायंस ने 94 रन का लक्ष्य 3 गेंद शेष रहते हासिल किया, जिसमें निर्मल बांसोड़ ने 47 रन की बेहतरीन पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बने। वहीं दूसरे मैच में बाबा साहेब 11 ने आनंद बुद्ध विहार को 65 रन पर रोककर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया, जिसमें लक्की कठाणे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
आयोजन के दौरान संयोजक कमलेश रामटेके सहित व प्रभारी अखिलेश गडपाल, सचिन गजभिए, नरेश गड़पाल, रवि बोरकर और नरेश बोम्बाडे की सक्रिय भूमिका रही। स्कोरिंग में प्रफुल्ल मेश्राम, मुख्य अंपायर विशाल फुले और लेग अंपायर वैभव पाटील ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
यह आयोजन केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज के युवाओं को एकजुट कर सामाजिक भागीदारी और आपसी समन्वय को मजबूत करने का भी संदेश देता नजर आया।