Thursday, March 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़अंबेडकर जयंती की तैयारी तेज, WRS पंचशील विहार में बाइक रैली पर...

अंबेडकर जयंती की तैयारी तेज, WRS पंचशील विहार में बाइक रैली पर मंथन

रायपुर। WRS स्थित पंचशील बौद्ध विहार में बौद्ध युवा संघ एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर सार्वजनिक जयंती समारोह को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं बौद्ध युवा संघ के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 14 अप्रैल को होने वाले भव्य कार्यक्रमों, व बाइक रैली और अन्य कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। खासतौर पर यह विचार किया गया कि बाइक रैली को कैसे अधिक प्रभावशाली और आकर्षक बनाया जाए, ताकि समाज के अधिक से अधिक लोग इसमें भाग लें और यह एक जागरूकता अभियान के रूप में उभरे। समाज के लोगो ने कहा कि यह रैली केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी।

समाज के बच्चों और युवाओं को डॉ. अंबेडकर और गौतम बुद्ध अन्य महापुरुषों के विचारों से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया गया। सुझाव दिया गया कि हर रविवार बच्चों को बौद्ध विहार आने के लिए प्रेरित किया जाए, जहां उन्हें धम्म, इतिहास और महापुरुषों के आदर्शों के बारे में बताया जाए। साथ ही “धम्म गाथा पठन” जैसे कार्यक्रमों को भी शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया, जिससे बच्चों को बौद्ध परंपराओं का अनुभव हो सके और उनका ज्ञान बढ़े।

बैठक में यह भी सुझाव सामने आया कि समाज के जो लोग खेल, विशेषकर क्रिकेट से जुड़े हैं, उन्हें भी अन्य सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से जोड़ा जाए, ताकि एक मजबूत और संगठित समाज का निर्माण हो सके। इसके अलावा रायपुर में अखिल भारतीय बौद्ध सम्मेलन जैसे बड़े आयोजनों की तर्ज पर 5 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने पर भी विचार किया गया, जिससे बच्चों और युवाओं को मंच और दिशा मिल सके।

इस अवसर डॉ. भीमराव अंबेडकर सार्वजनिक जयंती के अध्यक्ष व प्रभारी गण ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि 14 अप्रैल केवल एक तिथि नहीं, बल्कि समाज के लिए एक उत्सव और ऊर्जा का स्रोत है। उन्होंने बताया कि मार्च और अप्रैल माह में लगातार सामाजिक गतिविधियां जैसे युवा सम्मेलन, खेलकूद और जागरूकता व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव समाज पर दिखाई देता है। उन्होंने बाबा साहेब के “शिक्षित बनो” संदेश को आत्मसात करने पर जोर दिया।

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि घड़ी चौक में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की जा रही है, जिसका अनावरण 14 अप्रैल को किया जाएगा। इसे लेकर समाज में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।सभी ने एक स्वर में कहा कि बाइक रैली और अन्य कार्यक्रमों में हर वर्ग और समाज की भागीदारी सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है। सालभर छोटे-छोटे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को जोड़कर रखना जरूरी है, ताकि यह ऊर्जा निरंतर बनी रहे और समाज प्रगति की ओर अग्रसर हो।

डॉ. भीमराव अंबेडकर सार्वजनिक जयंती समारोह के अध्यक्ष संजय गजघाटे के साथ WRS कॉलोनी से राहुल भाऊ, सुमित देवगड़े, रोहित एवं प्रभारीगण सहित अन्य साथी भी बैठक में उपस्थित रहे।अंत में सभी ने एकमत होकर निर्णय लिया कि वर्षभर छोटे-छोटे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर समाज को जोड़कर रखा जाएगा और इस ऊर्जा को निरंतर बनाए रखा जाएगा। विहार से अपील की गई कि आगामी बाइक रैली में अधिक से अधिक संख्या में लोग शामिल होकर इस आयोजन को सफल बनाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Updates

Recent Comments