बलौदाबाजार। रावन स्थित सीमेंट फैक्ट्री में एक नाबालिग बालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना में घायल हुए बालक से मिलने मंत्री टंक राम वर्मा जिला अस्पताल, बलौदाबाजार पहुंचे और उसका हालचाल जाना।
इस दौरान चिकित्सकों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि पीड़ित बालक के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और उसे हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।