रायपुर। नगर निगम जोन क्रमांक 4 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों में पानी की समस्या को लेकर आज जल विभाग के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अमृत मिशन, जल बोर्ड एवं फिल्टर प्लांट से जुड़े अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान क्षेत्र के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में हो रही पेयजल समस्याओं को विस्तार से रखा। पार्षदों ने बताया कि कई इलाकों में नियमित जल आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस पर अधिकारियों ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही आवश्यक कदम उठाकर जल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। साथ ही संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि वे प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का निराकरण करें।
बैठक में एमआईसी सदस्य श्री संतोष साहू, श्री अमर गिदवानी, श्रीमती संजना निहाल, जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, पार्षद श्री अजय साहू, श्रीमती अरर्जुमन ढ़ेबर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।नगर निगम द्वारा आयोजित इस बैठक से क्षेत्र के नागरिकों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।