Wednesday, March 18, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर में रिपेयरिंग के दौरान लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर...

रायपुर में रिपेयरिंग के दौरान लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर खाक हुई बाइक

रायपुर। राजधानी रायपुर के कटोरा तालाब स्थित नेताजी होटल के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बाइक रिपेयरिंग शॉप में मरम्मत के दौरान अचानक मोटरसाइकिल में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुकान में सामान्य रूप से बाइक की रिपेयरिंग का कार्य चल रहा था, तभी अचानक बाइक से चिंगारी उठी और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

आग इतनी तेजी से फैली कि मौके पर मौजूद मैकेनिक और अन्य लोग घबरा गए। देखते ही देखते आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया। पानी और अन्य संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि आग को रोक पाना मुश्किल हो गया।

घटना के दौरान कुछ देर के लिए इलाके में दहशत का माहौल बन गया। लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और सभी आग बुझाने में जुटे रहे। हालांकि, समय रहते अन्य वाहनों और दुकानों को सुरक्षित कर लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

इस पूरी घटना में मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर खाक हो गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे रिपेयरिंग सेंटरों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Updates

Recent Comments