Tuesday, March 17, 2026
Homeटॉप न्यूजकौशल विकास और तकनीकी शिक्षा को बड़ा बढ़ावा, 2026-27 का बजट पारित

कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा को बड़ा बढ़ावा, 2026-27 का बजट पारित

रायपुर,। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग का वर्ष 2026-27 का बजट पारित हो गया है। विभागीय मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने बजट पेश करते हुए कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है।

स्टार्टअप और नवाचार को प्रोत्साहनयुवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से छात्र स्टार्टअप एवं नवाचार नीति के लिए 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए 4 लाख रुपये तक के ऋण पर ब्याज अनुदान देने हेतु भी 5 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।

तकनीकी शिक्षा में बड़ा निवेशराज्य में तकनीकी शिक्षा के विस्तार और अधोसंरचना विकास पर विशेष जोर दिया गया है।33 जिलों में इंजीनियरिंग और पॉलीटेक्निक संस्थानों का नेटवर्क मजबूत किया जा रहा है।बजट 2018 के 265.49 करोड़ से बढ़कर अब 372.35 करोड़ रुपये हो गया है।रायगढ़ सहित कई जिलों में छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की स्थापना के लिए 12.02 करोड़ रुपये का प्रावधान।नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के लिए 15 करोड़ रुपये।छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के विकास हेतु भी विशेष बजट रखा गया है।

आईटीआई और रोजगार पर फोकसप्रदेश में युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने के लिए बड़े कदम उठाए गए हैं—145 शासकीय आईटीआई में आधुनिक मशीन और उपकरणों के लिए 25 करोड़ रुपये।35 आईटीआई के भवन निर्माण और मरम्मत के लिए 25 करोड़ रुपये।नक्सल प्रभावित क्षेत्रों जगरगुंडा (सुकमा) और ओरछा (नारायणपुर) में नए आईटीआई स्थापित किए जाएंगे।इलेक्ट्रिक व्हीकल, सोलर और ड्रोन टेक्नोलॉजी जैसे आधुनिक कोर्स शुरू किए जा रहे हैं।

रोजगार के अवसरों में वृद्धिराज्य में 372 प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से पिछले वर्ष करीब 9,756 युवाओं को रोजगार मिला। आगामी वर्ष में रोजगार मेलों के लिए 3 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

कौशल विकास को नई दिशाछत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण को 38 करोड़ रुपये का बजट।मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत अब तक 4.91 लाख युवाओं को प्रशिक्षण, जिनमें से 2.72 लाख को रोजगार मिला।लाईवलीहुड कॉलेज योजना के लिए 33 करोड़ रुपये का प्रावधान।नवा रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का लाईवलीहुड सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा।

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि यह बजट राज्य के युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करेगा। सरकार का लक्ष्य छत्तीसगढ़ को कौशल और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी बनाना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Updates

Recent Comments