Friday, March 13, 2026
Homeछत्तीसगढ़कांकेर में 17 मार्च को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प, 185 पदों पर...

कांकेर में 17 मार्च को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प, 185 पदों पर होगी भर्ती

कांकेर।जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर बस्तर कांकेर में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह प्लेसमेंट कैम्प 17 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोड़ेजुंगा, कांकेर में आयोजित होगा।

जिला रोजगार अधिकारी बी.आर. ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कैम्प में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 185 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया की जाएगी। इन पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन प्राथमिक तौर पर साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

प्लेसमेंट कैम्प में फील्ड ऑफिसर के 30 पद, सिक्योरिटी गार्ड के 50 पद, फायरमैन के 20 पद, फूड पैकिंग के 25 पद, वाहन चालक के 10 पद और होम केयर के 50 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों और बायोडाटा के साथ निर्धारित समय पर कैम्प में उपस्थित होकर आवेदन जमा कर सकते हैं।

अधिकारियों के अनुसार इच्छुक आवेदक ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन कर आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन किया जाएगा और उसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए फोन के माध्यम से सूचना दी जाएगी।प्रशासन ने जिले के बेरोजगार युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने और निर्धारित समय पर प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होने की अपील की है। यह कैम्प युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Updates

Recent Comments