Wednesday, March 11, 2026
Homeअपराधरायपुर में गांजा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 किलो से...

रायपुर में गांजा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 किलो से ज्यादा गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर।नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में कुल 8 किलो 321 ग्राम गांजा के साथ एक अंतर्राज्यीय आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से जब्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 16 हजार 50 रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई थाना उरला और चौकी रामनगर (थाना गुढ़ियारी) क्षेत्र में नारकोटिक एक्ट के तहत की गई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देशन में नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में थाना उरला पुलिस की टीम को सूचना मिली कि बाजार चौक के पास एक युवक गांजा लेकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम सुमित वर्मा (19 वर्ष) निवासी साई नगर, उरला बताया। तलाशी लेने पर उसके बैग से 3 किलो 115 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।वहीं दूसरी कार्रवाई में चौकी रामनगर (थाना गुढ़ियारी) क्षेत्र में पुलिस ने अनिल अहीरवार (32 वर्ष) को 5 किलो 206 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से विदिशा, मध्यप्रदेश का रहने वाला है और रायपुर में गांजा की सप्लाई करने की फिराक में था।दोनों मामलों में पुलिस ने कुल 8 किलो 321 ग्राम गांजा जब्त कर आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंक के आधार पर इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Updates

Recent Comments