Homeछत्तीसगढ़राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में शिफा ख्वाजा का शानदार प्रदर्शन, दो स्वर्ण व...

राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में शिफा ख्वाजा का शानदार प्रदर्शन, दो स्वर्ण व एक रजत पदक पर किया कब्जा

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में रायपुर की प्रतिभाशाली निशानेबाज शिफा ख्वाजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण (गोल्ड) और एक रजत (सिल्वर) पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल रायपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है।

यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 11 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक रायपुर के चौथी वाहिनी, माना कैंप स्थित शूटिंग रेंज में आयोजित की गई, जिसमें प्रदेशभर के कई प्रतिभाशाली निशानेबाजों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के 50 मीटर प्रोन इवेंट में शिफा ख्वाजा ने बेहतरीन निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

रायपुर के सड्डू निवासी शिफा ख्वाजा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच शक्ति चंद्र मैडम, निशांत झा सर तथा अपने माता-पिता को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन तथा निरंतर अभ्यास की बदौलत उन्हें यह सफलता मिली है।

शिफा के पिता अफरोज ख्वाजा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से जुड़े हुए हैं। वहीं उनके बड़े भाई अयान ख्वाजा भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। अयान ने ऑल इंडिया स्तर की विभिन्न शूटिंग प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश में रोशन किया है।

शिफा ख्वाजा की इस शानदार उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, परिजनों, प्रशिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Updates

Recent Comments