Tuesday, April 7, 2026
Homeछत्तीसगढ़डीएड अभ्यर्थियों का अनोखा प्रदर्शन: दंडवत प्रणाम कर रखी नियुक्ति की मांग,...

डीएड अभ्यर्थियों का अनोखा प्रदर्शन: दंडवत प्रणाम कर रखी नियुक्ति की मांग, सरकार से सकारात्मक पहल की उम्मीद

छत्तीसगढ़ में डीएड अभ्यर्थियों ने अपनी लंबित नियुक्ति को लेकर एक अनोखे और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने कैबिनेट मंत्रियों के समक्ष दंडवत प्रणाम करते हुए पूजा-अर्चना कर अपनी मांगों को प्रतीकात्मक रूप से प्रस्तुत किया।अभ्यर्थियों का कहना है कि वे लंबे समय से सहायक शिक्षक के लगभग 2300 पदों पर नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस दौरान वे निरंतर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात शासन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।प्रदर्शन में शामिल अभ्यर्थियों ने बताया कि उनका यह कदम विरोध के बजाय एक सकारात्मक पहल है, जिसके माध्यम से वे शासन का ध्यान अपनी समस्या की ओर आकर्षित करना चाहते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी स्थिति को समझते हुए जल्द ही इस विषय में उचित निर्णय लेगी।अभ्यर्थियों ने यह भी कहा कि वे आगे भी संयम और शांति के साथ अपनी मांग उठाते रहेंगे और समाधान की आशा बनाए रखेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Updates

Recent Comments