Wednesday, April 8, 2026
Homeछत्तीसगढ़नशे में ड्राइविंग पर रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, एक रात में...

नशे में ड्राइविंग पर रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, एक रात में 129 चालक पकड़े गए

रायपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त नजर आ रही है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 5 अप्रैल की रात यातायात पुलिस ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की।

इस दौरान कुल 129 नशे में वाहन चलाने वाले चालकों को पकड़ा गया। सभी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत चालान किया गया है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस उपायुक्त (यातायात एवं प्रोटोकॉल) विकास कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है, जिससे न केवल चालक बल्कि अन्य लोगों की जान भी जोखिम में पड़ जाती है।

आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2026 से अब तक 1853 नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा चुकी है। इन मामलों में न्यायालय द्वारा न्यूनतम 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान किसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए नहीं, बल्कि शहर में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी।

पुलिस की अपील:यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं और जिम्मेदार नागरिक बनें, ताकि खुद के साथ-साथ दूसरों की जान भी सुरक्षित रह सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Updates

Recent Comments