आरंग के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रहमत उल्लाह खान को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के तहत मालतीपुर विधानसभा क्षेत्र (47) का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद आरंग क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।
रहमत उल्लाह खान ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी सहित प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और डॉ. शिव डहरिया का विशेष धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वे वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।
उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।