Saturday, March 28, 2026
Homeछत्तीसगढ़सामान्य सभा की तैयारी तेज, भाजपा पार्षद दल की बैठक में विकास...

सामान्य सभा की तैयारी तेज, भाजपा पार्षद दल की बैठक में विकास कार्यों पर मंथनरायपुर। आगामी सामान्य

रायपुर। आगामी सामान्य सभा को लेकर नगर निगम मुख्यालय में आज भाजपा पार्षद दल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों और सामान्य सभा के एजेंडे पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक के दौरान पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और आवश्यकताओं को प्रमुखता से रखा। शहर में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, अधूरे विकास कार्यों को गति देने और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर विभिन्न सुझाव सामने आए।इस अवसर पर सभी पार्षदों ने एकजुट होकर नगर के समग्र विकास के लिए ठोस रणनीति बनाने पर जोर दिया। साथ ही आगामी सामान्य सभा में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में सहमति बनी।

बैठक को लेकर पार्षदों में उत्साह देखने को मिला और सभी ने शहर के विकास को प्राथमिकता देते हुए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Updates

Recent Comments