रायपुर में आयोजित डॉ. अंबेडकर जयंती क्रिकेट लीग में इन दिनों मुकाबले बेहद रोमांचक होते जा रहे हैं। इसी क्रम में आज बौद्ध युवा संघ और पंचशील वारियर WRS के बीच एक जबरदस्त मुकाबला खेला गया।इस मैच में पंचशील वारियर WRS ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बौद्ध युवा संघ की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पावर प्ले में टीम ज्यादा रन नहीं बना सकी। हालांकि आखिरी 5 ओवरों में कुछ तेज रन बनाते हुए टीम ने 10 ओवर में 92 रन बनाए और 93 रनों का लक्ष्य दिया।
पंचशील वारियर WRS की गेंदबाजी काफी प्रभावी रही और उन्होंने शुरुआत से ही विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंचशील वारियर WRS की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। पहले ही गेंद से रन बनाना शुरू कर दिया, हालांकि शुरुआती ओवर में 2 विकेट गिरा, लेकिन इसके बाद टीम ने तेजी से रन बनाते हुए मैच पर पकड़ बना ली। चौके-छक्कों की बारिश करते हुए टीम ने 7 ओवर 5वीं गेंद पर ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
इस जीत के साथ पंचशील वारियर WRS ने लीग में वापसी की शानदार जीत दर्ज की और अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
इस जीत के साथ पंचशील वारियर WRS ने लीग में वापसी की शानदार जीत दर्ज की और अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।मैच के हीरो रहे रोहित रामटेके, जिन्होंने मात्र 7 गेंदों में 38 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनकी पारी में 5 छक्के और 2 चौके शामिल रहे।वहीं ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उषेंद्र गजभिए को “प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया। उन्होंने 4 गेंदों पर 12 रन बनाए और गेंदबाजी में 2 ओवर में 12 रन देकर 1 विकेट भी हासिल किया।इस शानदार जीत के साथ पंचशील वारियर WRS ने टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी और मजबूत कर दी है।