आज ईद के पावन अवसर पर शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ईदगाह भाठा स्थित बड़ी मस्जिद के पास पहुंचकर नमाज अदा करने आए नमाजियों से आत्मीय मुलाकात की और उन्हें ईद की दिली मुबारकबाद दी। इस दौरान पूरे क्षेत्र में खुशियों और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नमाजियों से गले मिलकर त्योहार की शुभकामनाएं दीं और समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को और मजबूत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ईद का पर्व हमें आपसी भाईचारे, इंसानियत और मिल-जुलकर रहने की सीख देता है, जिसे हर किसी को अपनाना चाहिए।

इस अवसर पर पंकज शर्मा, फ़ैसल रिज़वी, अमजद भाई, अब्दुल रब, इलियास भाई, देवकुमार साहू, ईश्वर यदु, ईश्वर चक्रधारी, वेंकट कुमार, सज्जमन भाई सहित अन्य साथी भी मौजूद रहे और सभी ने मिलकर एक-दूसरे को ईद की बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान शहर में सामाजिक समरसता और सौहार्द की सुंदर झलक देखने को मिली, जिसने ईद के इस पावन पर्व की खुशियों को और भी खास बना दिया।