क्षेत्र के नागरिकों को लंबे समय से लंबित राजस्व मामलों से राहत दिलाने के लिए राजिम विधायक रोहित साहू की पहल अब ज़मीनी स्तर पर असर दिखाने लगी है। उनके निर्देश के बाद प्रशासन ने अनुविभाग के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष राजस्व शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है।दरअसल, हाल ही में जिला मुख्यालय गरियाबंद में आयोजित बैठक के दौरान विधायक रोहित साहू ने कलेक्टर को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि राजस्व प्रकरणों का समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। इसके बाद कलेक्टर के मार्गदर्शन में राजिम एसडीएम ने सभी राजस्व मंडलों में शिविर लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं।
इन विशेष शिविरों का उद्देश्य महीनों से लंबित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और नाम सुधार जैसे मामलों का मौके पर ही त्वरित समाधान करना है। विधायक ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन को निर्देशित किया था कि आम जनता को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि प्रशासन खुद उनके बीच पहुंचे।विधायक रोहित साहू ने कहा कि राजस्व प्रकरणों के लंबित रहने से किसानों और ग्रामीणों को मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाएं।
📌 शिविरों में दी जाने वाली प्रमुख सेवाएं:फौती एवं आपसी सहमति से नामांतरणखातों का बंटवारा और सुधारभूमि सीमांकन एवं नक्शा बटांकनऋण पुस्तिका जारी करनाआय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र के लंबित मामलों का निराकरण
इन शिविरों में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और संबंधित पटवारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। जहां संभव होगा, वहीं मौके पर ही प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा, जबकि जटिल मामलों के लिए तय समयसीमा निर्धारित की जाएगी।
शिविरों का शेड्यूल:16 मार्च – मंगल भवन, राजिम18 मार्च – नगर पंचायत कोपरा (कौन्दकेरा मंडल)20 मार्च – ग्राम परसदा जोशी (बासीन मंडल)23 मार्च – फिंगेश्वर मंगल भवन25 मार्च – जामगांव
प्रशासन ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के लंबित प्रकरणों की सूची तैयार रखें और शिविर के दौरान आवेदकों की उपस्थिति सुनिश्चित करें।विधायक की इस पहल से राजिम क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। उम्मीद की जा रही है कि इन शिविरों के माध्यम से हजारों लंबित प्रकरणों का शीघ्र समाधान होगा और आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।