Saturday, March 14, 2026
Homeछत्तीसगढ़बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने की पहल: ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान...

बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने की पहल: ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ का शुभारंभ

रायपुर। राजधानी के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 के कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति में योजना की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार आम उपभोक्ताओं को राहत देने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिलों के भुगतान में सुविधा मिलेगी और कई मामलों में राहत भी प्रदान की जाएगी, जिससे आर्थिक बोझ कम होगा।

इस अवसर पर पुरंदर मिश्रा, जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए बनाई गई एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे बिजली उपभोक्ताओं को लंबित बिलों के भुगतान में राहत मिलेगी और विभाग व उपभोक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।सरकार का मानना है कि इस योजना के माध्यम से बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा और बिजली बिल से जुड़ी परेशानियों में काफी हद तक कमी आएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Updates

Recent Comments