Sunday, March 8, 2026
Homeछत्तीसगढ़UPSC में 35वां रैंक लाकर वैभवी अग्रवाल ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान,...

UPSC में 35वां रैंक लाकर वैभवी अग्रवाल ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, पुलिस कमिश्नर ने घर पहुंचकर किया सम्मान

रायपुर। UPSC 2025 की परीक्षा में ऑल इंडिया 35वां रैंक हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली वैभवी अग्रवाल का शनिवार को रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने उनके निवास स्थान पहुंचकर सम्मान किया। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर ने वैभवी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश को गर्व महसूस हो रहा है।डॉ. शुक्ला ने कहा कि वैभवी अग्रवाल की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल कर यह साबित कर दिया है कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर प्रयास से बड़ी से बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है।इस दौरान डीसीपी (नॉर्थ) मयंक गुर्जर, एडिशनल डीसीपी (मुख्यालय) डॉ. अर्चना झा सहित पुलिस कमिश्नरी की टीम के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने वैभवी अग्रवाल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।वैभवी अग्रवाल की इस सफलता से पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी और गर्व का माहौल है। उनकी उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments