Sunday, February 22, 2026
Homeछत्तीसगढ़कुरुद-तरीघाट टू लेन सड़क को मिली स्वीकृति, ग्रामीणों ने विधायक रोहित साहू...

कुरुद-तरीघाट टू लेन सड़क को मिली स्वीकृति, ग्रामीणों ने विधायक रोहित साहू का किया सम्मान

राजिम, प्रतिनिधि। क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित कुरुद-तरीघाट टू लेन सड़क निर्माण को आखिरकार मंजूरी मिल गई है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए 25 करोड़ 87 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृति मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। मार्ग की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलने के साथ-साथ विकास को भी गति मिलेगी।मंजूरी की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने राजिम विधायक रोहित साहू से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुष्पगुच्छ व मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया और सरकार के इस फैसले को क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताया।ग्रामीणों ने कहा कि विधायक की सक्रिय पहल और सरकार की सकारात्मक सोच से यह संभव हो पाया है। इससे क्षेत्र की तस्वीर बदलने की उम्मीद जगी है।इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने कहा कि राजिम विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कुरुद-तरीघाट मार्ग की स्वीकृति क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी उपलब्धि है और आने वाले समय में हर गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति श्रीमती शिवांगी चतुर्वेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपी राम ध्रुव, भाजयुमो के प्रदेश प्रचार-प्रसार सह प्रमुख दीपक साहू, मंडल महामंत्री हेमंत वर्मा, सरपंच श्रीमती तुलेश्वरी साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments