Saturday, February 21, 2026
Homeअपराधभेल खाते वक्त खूनी हमला: कांग्रेस नेता के बेटे पर ताबड़तोड़ वार,...

भेल खाते वक्त खूनी हमला: कांग्रेस नेता के बेटे पर ताबड़तोड़ वार, शहर में दहशत

बिलासपुर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। शहर के लखीराम ऑडिटोरियम के पास शुक्रवार शाम एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। घायल युवक एक कांग्रेस नेता का बेटा बताया जा रहा है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, युवक अपने दोस्तों के साथ ऑडिटोरियम के पास खड़ा था और भेल खा रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों के साथ उसका विवाद हो गया। शुरुआत में मामूली कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ते ही आरोपियों ने चाकू निकाल लिया और युवक पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। अचानक हुए हमले से युवक संभल नहीं पाया और गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में इलाज कर रही है।यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।दिनदहाड़े और वह भी शहर के प्रमुख इलाके में हुई इस वारदात ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोगों में डर और गुस्से का माहौल है, वहीं सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments