रायपुर में चल रहे भारतीय युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिला अध्यक्ष पद के लिए युवा नेता मोहम्मद अकरम का नाम प्रमुख दावेदारों में सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि उन्हें बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का समर्थन मिल रहा है।
वहीं उत्तर विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए देवदार शेख रफीक की दावेदारी भी मजबूत मानी जा रही है। क्षेत्र के युवा कार्यकर्ताओं के बीच उनकी सक्रियता और लगातार जनसंपर्क के चलते उन्हें व्यापक समर्थन मिल रहा है।
युवा कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं का कहना है कि दोनों नेता लंबे समय से संगठन के लिए काम कर रहे हैं और युवाओं के मुद्दों को लगातार उठाते रहे हैं। यही वजह है कि चुनाव के दौरान उनके समर्थन में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिल रहा है।
मोहम्मद अकरम ने कहा कि संगठन की जिम्मेदारी मिलने पर वे युवाओं की आवाज को और मजबूती से उठाएंगे तथा संगठन विस्तार पर विशेष ध्यान देंगे। वहीं देवदार शेख रफीक ने भी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और नए युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने की बात कही है।
चुनाव प्रक्रिया के बीच रायपुर जिला और उत्तर विधानसभा क्षेत्र में दोनों नेताओं के समर्थन में कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ती दिखाई दे रही है, जिससे उनकी दावेदारी को मजबूती मिल रही