Wednesday, April 8, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर में शराब ओवररेटिंग की शिकायत, ग्राहकों ने आबकारी विभाग से जांच...

रायपुर में शराब ओवररेटिंग की शिकायत, ग्राहकों ने आबकारी विभाग से जांच की मांग की

रायपुर। राजधानी रायपुर के एमजी रोड स्थित कादर चौक क्षेत्र में शराब की ओवररेटिंग की शिकायत सामने आई है। स्थानीय ग्राहकों का आरोप है कि यहां कुछ दुकानों में निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर शराब बेची जा रही है, जिससे उपभोक्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।”

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राहकों ने दावा किया है कि 120 रुपये कीमत वाली शराब 130 रुपये में और 200 रुपये वाली शराब 220 रुपये में बेचे जाने की शिकायत है। हालांकि इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ग्राहकों का कहना है कि यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है और जब वे अधिक कीमत को लेकर सवाल करते हैं, तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। इससे लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

अब ग्राहक इस पूरे मामले में आबकारी विभाग से जांच की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं की गई, तो इस तरह की शिकायतें आगे भी बढ़ सकती हैं।

फिलहाल इस मामले में प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Updates

Recent Comments