Wednesday, March 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़एलपीजी गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, तेलीबांधा तालाब...

एलपीजी गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, तेलीबांधा तालाब में प्रतीकात्मक सिलेंडर विसर्जन

रायपुर। देश और प्रदेश में बढ़ते एलपीजी गैस संकट को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार मेमन के मार्गदर्शन में एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू ब्लॉक अध्यक्ष सुजीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों और उससे आम जनता को हो रही परेशानियों के खिलाफ आवाज उठाई गई। कार्यकर्ताओं ने एक रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। रैली के माध्यम से आमजन की पीड़ा को सामने लाते हुए शासन-प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित करने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम के अंत में प्रदर्शनकारियों ने तेलीबांधा तालाब में प्रतीकात्मक रूप से गैस सिलेंडर का विसर्जन किया। यह कदम आम जनता के बढ़ते आक्रोश और महंगाई के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक बताया गया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि जल्द ही गैस की कीमतों में राहत नहीं दी गई तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि आम जनता को राहत देने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Updates

Recent Comments