Saturday, March 14, 2026
Homeछत्तीसगढ़वार्ड 40 में मच्छर उन्मूलन अभियान, सेंचुरी कॉलोनी में एंटी लार्वा छिड़का

वार्ड 40 में मच्छर उन्मूलन अभियान, सेंचुरी कॉलोनी में एंटी लार्वा छिड़का

रायपुर। शहर में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर निगम द्वारा विभिन्न वार्डों में मच्छर उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 40 पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड (डीडी नगर क्षेत्र) में भी लगातार एंटी लार्वा छिड़काव और साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। अभियान के चौथे दिन वार्ड के सेंचुरी कॉलोनी क्षेत्र में नगर निगम की टीम द्वारा एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया गया।

टीम ने कॉलोनी के नालों, खाली पड़े प्लॉटों, पानी जमा होने वाले स्थानों और सार्वजनिक जगहों पर विशेष रूप से दवा का छिड़काव किया, ताकि मच्छरों के लार्वा को नष्ट किया जा सके और मच्छरों के प्रजनन को रोका जा सके। इसके साथ ही आसपास के लोगों को भी जागरूक करते हुए घरों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और कहीं भी पानी जमा न होने देने की अपील की गई।

नगर निगम के कर्मचारियों ने बताया कि मौसम में बदलाव और बढ़ती गर्मी के कारण मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ती है, जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इन बीमारियों की रोकथाम के लिए वार्ड स्तर पर लगातार मच्छर उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है।नगर निगम की टीम द्वारा वार्ड क्रमांक 40 पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड के विभिन्न मोहल्लों और कॉलोनियों में यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि नागरिकों को मच्छरों से राहत मिल सके और क्षेत्र में स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण बना रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Updates

Recent Comments