Friday, March 13, 2026
Homeछत्तीसगढ़महासमुंद जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान...

महासमुंद जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

महासमुंद।जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति और उपलब्धता की समीक्षा को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक संचालनालय खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण नवा रायपुर के निर्देश पर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर कलेक्टर श्री रवि साहू ने की, जिसमें खाद्य विभाग के अधिकारी और जिले की विभिन्न गैस एजेंसियों के संचालक शामिल हुए

बैठक में गैस एजेंसी संचालकों ने बताया कि जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और उपभोक्ताओं की बुकिंग के अनुसार नियमित रूप से सिलेंडरों की डिलीवरी की जा रही है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि सप्लाई प्लांट से गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा नहीं है और वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।

खाद्य अधिकारी श्री अजय यादव ने बैठक में एजेंसी संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को उनकी बुकिंग और पात्रता के अनुसार निर्धारित क्रम में ही गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही एजेंसियों को अपने स्टॉक का रिकॉर्ड नियमित रूप से अपडेट रखने और विभाग को समय-समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि गैस सिलेंडर की कमी को लेकर फैल रही किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें। अनावश्यक रूप से लाइन में लगने या घरों में अतिरिक्त सिलेंडर जमा करने की जरूरत नहीं है। आवश्यकता होने पर ही गैस की बुकिंग कराकर सिलेंडर प्राप्त करें।बैठक में सहायक खाद्य अधिकारी श्री मनीष यादव, खाद्य निरीक्षक श्री सुशील शर्मा सहित जिले के सभी गैस वितरकों के संचालक और प्रोपाइटर मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Updates

Recent Comments