Thursday, April 9, 2026
Homeछत्तीसगढ़छात्रावास में दूषित पानी से फैली बीमारी, NSUI ने दी आंदोलन की...

छात्रावास में दूषित पानी से फैली बीमारी, NSUI ने दी आंदोलन की चेतावनी

रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के PTRSU नवीन कन्या (महिला) छात्रावास में दूषित पेयजल की आपूर्ति से बड़ा स्वास्थ्य संकट सामने आया है। जानकारी के अनुसार, छात्रावास में रह रही दर्जनों छात्राएँ पीलिया (जॉन्डिस) से ग्रसित हो गई हैं, जबकि कुछ छात्राओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। इस घटना ने विश्वविद्यालय प्रशासन की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।इस मामले को लेकर नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने कड़ा रुख अपनाया है। प्रदेश उपाध्यक्ष (SM) एवं छात्र नेता पुनेश्वर लहरे के नेतृत्व में छात्र प्रतिनिधिमंडल प्रशासनिक भवन पहुंचा और कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पेयजल की तत्काल गुणवत्ता जांच, छात्रावास का तकनीकी निरीक्षण तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए स्थायी समाधान की मांग की गई है।NSUI ने विश्वविद्यालय के सभी विभागों और कैंपस में लगे वाटर कूलरों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के साथ-साथ जिन स्थानों पर कूलर नहीं हैं, वहां तत्काल नए वाटर कूलर लगाने की भी मांग रखी है।छात्र नेता पुनेश्वर लहरे ने स्पष्ट कहा कि, “छात्राओं के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि तीन दिनों के भीतर पेयजल व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो NSUI छात्रहित में उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।”ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला सचिव ओज पांडे, इंडिया ग्रीत लहरे, दक्ष दिल्लीवार, रीतिक बघेल, अजय सोनवानी, सेजाकत हुसैन सहित कई छात्र प्रतिनिधि मौजूद रहे।👉 फिलहाल, छात्राओं के स्वास्थ्य और छात्रावास की व्यवस्था को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है, वहीं अब सभी की नजर विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Updates

Recent Comments