Homeछत्तीसगढ़विधायक पुरंदर मिश्रा ने नागरिकों से की मुलाकात, केंद्र सरकार के 12...

विधायक पुरंदर मिश्रा ने नागरिकों से की मुलाकात, केंद्र सरकार के 12 साल के कामकाज पर हुई चर्चा

रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने भाजपा के जवाहर नगर मंडल क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के डॉक्टरों, शिक्षकों, समाजसेवियों, व्यापारियों, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और अन्य सम्मानित नागरिकों से सौजन्य मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान विधायक ने केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों के कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और देश के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है और भारत तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है।

इस कार्यक्रम में जवाहर नगर मंडल अध्यक्ष संदीप जंघेल, महामंत्री रमेश शर्मा, उपाध्यक्ष साजन श्रीवास, मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन, वार्ड 27 के पार्षद अवतार बागल, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष साहू सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Updates

Recent Comments