Tuesday, May 19, 2026
Homeअपराधचेकिंग अभियान में पुलिस का एक्शन: चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला...

चेकिंग अभियान में पुलिस का एक्शन: चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

रायपुर। असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीडी नगर थाना पुलिस ने एक चाकूबाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक स्टील का बटनदार चाकू भी बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 को डीडी नगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सरोना रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज के समीप एक युवक हाथ में चाकू लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कमल साहू उर्फ कमल नारायण साहू (25 वर्ष), निवासी कुम्हारी, जिला दुर्ग बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक बटनदार चाकू बरामद हुआ, जिसके संबंध में वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार यादव सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Updates

Recent Comments