Thursday, March 26, 2026
Homeअपराधगैस किल्लत के बीच बड़ी कार्रवाई: 45 कॉमर्शियल सिलेंडर जप्त

गैस किल्लत के बीच बड़ी कार्रवाई: 45 कॉमर्शियल सिलेंडर जप्त

रायपुर (ग्रामीण) के थाना खरोरा पुलिस ने गैस किल्लत की समस्या के बीच बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर और एक पिकअप वाहन (CG 04 QK 6282) जप्त किया है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम चिचोली स्थित शान-ए-पंजाब ढाबा के पास की गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को घेराबंदी कर रोका, जहां जांच के दौरान भारी मात्रा में भरे और खाली सिलेंडर पाए गए। वाहन में सवार दो आरोपियों से जब दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।

जप्त सिलेंडरों की अनुमानित कीमत करीब 74 हजार रुपये और वाहन की कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 106 BNSS के तहत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है।

प्रारंभिक जांच में मामला खाद्य विभाग से जुड़ा होने के कारण आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए प्रकरण संबंधित विभाग को सौंप दिया गया है।पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध गैस कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Updates

Recent Comments