Homeछत्तीसगढ़मारुति फाउंडेशन हेरिटेज इंडिया द्वारा आयोजित तिरंगा रायपुर चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों...

मारुति फाउंडेशन हेरिटेज इंडिया द्वारा आयोजित तिरंगा रायपुर चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई सृजनात्मक प्रतिभा

रायपुर (छ.ग.) 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मारुति फाउंडेशन हेरिटेज इंडिया द्वारा दिव्यांग अर्पण पब्लिक स्कूल में ‘तिरंगा रायपुर’ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सामान्य एवं दिव्यांग बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कलाकृतियों के माध्यम से राष्ट्रभक्ति और तिरंगे के प्रति सम्मान को अभिव्यक्त किया।

मारुति फाउंडेशन हेरिटेज इंडिया की अध्यक्षा मेघा तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा देशभक्ति की भावना जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रतियोगिता 6 से 15 वर्ष तथा 16 से 20 वर्ष की दो श्रेणियों में आयोजित की गई। दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया

प्रतियोगिता का मूल्यांकन रेणु मनुजा एवं सुधा गोहिल ने किया। आयोजन को सफल बनाने में सीमा छाबड़ा, तनुश्री दास तथा सहयोगी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Updates

Recent Comments