रायपुर। पत्रकारों की आवासीय सोसाइटी मीडिया सिटी में शनिवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। समिति के सदस्यों की विशेष बैठक में लिए गए फैसले के तहत प्रेम पाठक को अध्यक्ष पद से हटा दिया गया और सुनील नामदेव को नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बैठक में सदस्यों ने कहा कि पिछले कई वर्षों से समिति की आमसभा (AGM) नहीं हुई और सदस्यों को संस्था के कामकाज व वित्तीय जानकारी भी समय पर नहीं दी गई। पारदर्शिता की कमी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।
सदस्यों ने सुनीता सिंह को कार्यकारी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी है।

इसके साथ ही प्रेम पाठक के कार्यकाल में लिए गए वित्तीय और प्रशासनिक फैसलों की स्वतंत्र जांच कराने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। वहीं, पूर्व उपाध्यक्ष सुनीता तिवारी द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कराने और किसी भी तरह की अनियमितता मिलने पर कानूनी कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।
इस फैसले के बाद मीडिया सिटी की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। अब सभी की नजरें जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।