Tuesday, March 17, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर पश्चिम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बड़ी सौगात: 100 बिस्तरों वाले सर्वसुविधायुक्त...

रायपुर पश्चिम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बड़ी सौगात: 100 बिस्तरों वाले सर्वसुविधायुक्त सरकारी अस्पताल का 18 मार्च को भूमिपूजन

रायपुर। राजधानी रायपुर के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया जा रहा है। क्षेत्रवासियों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सर्वसुविधायुक्त 100 बिस्तरों वाले सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन आगामी 18 मार्च को शाम 4 बजे रायपुरा स्थित कन्या छात्रावास विसर्जन कुंड में किया जाएगा।इस महत्वपूर्ण आयोजन की तैयारियों को लेकर आज टाटीबंध एवं डीडी नगर मंडल की संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनप्रतिनिधियों एवं संगठन पदाधिकारियों ने व्यापक चर्चा करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार की। बैठक में मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश तिवारी एवं श्री विशेष शाह के नेतृत्व में पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अशोक पांडे, प्रभारी श्री बजरंग खंडेलवाल सहित क्षेत्र के पार्षद श्री अर्जुन यादव, श्री महेंद्र औसर, श्रीमती मीना ठाकुर और मंडल के चारों महामंत्री, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में सभी ने एकजुट होकर इस जनहितकारी परियोजना को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। नेताओं ने कहा कि इस अस्पताल के निर्माण से रायपुर पश्चिम क्षेत्र के हजारों लोगों को आधुनिक और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी, जिससे उन्हें इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

उल्लेखनीय है कि यह अस्पताल क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को सशक्त करने के साथ ही आपातकालीन सेवाओं, मातृ एवं शिशु देखभाल सहित विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं से लैस होगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति की संभावना जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Updates

Recent Comments