देश के बड़े शहरों के साथ-साथ अब छोटे शहरों में भी फूड डिलीवरी सेवाओं का विस्तार तेजी से हो रहा है। मोबाइल ऐप के जरिए लोग घर बैठे अपने पसंदीदा होटल और रेस्टोरेंट से आसानी से खाना ऑर्डर कर रहे हैं। इससे ग्राहकों को सुविधा मिल रही है और रेस्टोरेंट व्यवसाय को भी नया बाजार मिल रहा है।

ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने की बढ़ती आदत के कारण होटल और रेस्टोरेंट अब डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ रहे हैं। इससे उनके ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है और कारोबार में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।इस क्षेत्र में Zomato और Swiggy जैसी फूड डिलीवरी सेवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में फूड डिलीवरी का बाजार और तेजी से विस्तार कर सकता है।