देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच अब लोग तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुख कर रहे हैं। पिछले कुछ समय में इलेक्ट्रिक स्कूटर, बाइक और कारों की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। कम खर्च और पर्यावरण के लिए बेहतर विकल्प होने के कारण लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता दे रहे हैं

ऑटोमोबाइल बाजार में भी कई कंपनियां लगातार नए इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च कर रही हैं। इसमें Tata Motors, Ola Electric और Ather Energy जैसी कंपनियां प्रमुख रूप से इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में तेजी से काम कर रही हैं।विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग स्टेशन और सब्सिडी जैसी योजनाएं भी शुरू की गई हैं। इससे आने वाले वर्षों में देश में इलेक्ट्रिक वाहन बाजार और तेजी से बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।