रायपुर। मानसून की बारिश के बीच खुले आसमान के नीचे रोजी-रोटी के लिए काम करने वाले फल एवं सब्जी विक्रेताओं की परेशानी को देखते हुए रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ऐलिगेंस ने सेवा की अनूठी पहल की। क्लब की ओर से विक्रेताओं को छातों का वितरण कर बारिश से बचाव का सहारा दिया गया।
क्लब अध्यक्ष रोटेरियन प्रियंका गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा प्रकल्प में उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में छोटी-सी मदद भी मेहनतकश लोगों के लिए बड़ी राहत बन सकती है। क्लब का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सेवा और संवेदनशीलता पहुंचाना है।
इस दौरान सचिव रोटेरियन डॉ. स्वाति अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रोटेरियन शिवानी मिश्रा सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सदस्यों ने फल एवं सब्जी विक्रेताओं को छाते वितरित किए और उनके स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन की कामना की।बारिश से बचाव के साथ सेवा का संदेश—रोटरी ऐलिगेंस की इस पहल ने जरूरतमंदों के चेहरे पर राहत की मुस्कान ला दी।